{"_id":"60b3d7c48ebc3e78bd04daff","slug":"one-thousand-liter-oxygen-plant-getting-ready-for-the-third-wave-mirzapur-news-vns592183868","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर के लिए तैयार हो रहा एक हजार लीटर वाला आक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर के लिए तैयार हो रहा एक हजार लीटर वाला आक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से दहशत के बाद कहा जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसके लिए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सभी को आश्वस्त किया है कि मंडल प्रशासन किसी भी लहर के लिए पूरी तरह तैयार है।
मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल के सोनभद्र जिले में शीघ्र ही एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। एकाध सप्ताह में यह कार्य करने लगेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए मंडल के तीनों जिलों में 50-50 बेड का पीआइसीयू (पीडियाट्रिक आईसीयू) बनाया जा रहा है। साथ ही सभी जिलों को अपने यहां बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में वार्डों की क्षमता को तीन गुना तक बढ़ाया जा रहा है। आक्सीजन का कोई संकट नहीं है। मंडल के सभी जिलों की सभी पीएचसी पर 10-10 आक्सीजन कंसंट्रेटर रखने की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो। मंडलायुक्त ने कहा कि अपने मंडल की बात छोड़िए हम तो जौनपुर, वाराणसी और आजमगढ़ आदि जिलों को आक्सीजन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मंडल की पूरी व्यवस्था एकदम चौकस है। कोई परेशानी नहीं है।
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि शीघ्र ही अभियान चलाकर ऐसे अभिभावकों का टीकाकरण प्राथमिकता पर कराया जाएगा, जिनके बच्चों की उम्र एक से लेकर 12 वर्ष तक की है। कहा कि तीसरी लहर के लिए कहा जा रहा है कि यह बच्चों पर अधिक प्रभावी होगी। इस वजह से यह सतर्कता बरती जा रही है। बताया कि मेडिकल कालेज के प्राचार्य की नियुक्ति हो गई है। इसके साथ ही 15 फैकल्टी में से आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों की तैनाती हो गई है। वे एकाध सप्ताह में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। मंडल में एल-3 अस्पताल की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही थ्री टी और अन्य उपायों पर काम हो रहा है। इसके लिए आइएमए और एनजीओ से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही बच्चों के लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा ताकि वे अन्य स्टाफ को प्रशिक्षित कर बच्चों की सुरक्षा कर सकें।