फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One third of the students left the PCS Pre Exam

Mirzapur News: एक तिहाई विद्यार्थियों ने छोड़ी पीसीएस प्री परीक्षा

Mon, 15 May 2023 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
One third of the students left the PCS Pre Exam
मिर्जापुर। जिले में रविवार को दो पालियों में सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्रों पर 6648 प्रतिभागी पंजीकृत थे। इनमें से करीब एक तिहाई विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पाली में पंजीकृत 6648 प्रतिभागियों में से 2254 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या कुछ और बढ़ गई। दूसरी पाली में 2295 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में लगभग एक तिहाई विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी भू राजस्व सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार 15 केंद्रों पर परीक्षा के लिए एसडीएम स्तर के पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं संचालित की गईं। अधिकारी लगातार भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। उधर, नोडल अधिकारी ने एएस जुबिली इंटर काॅलेज, जीडी बिनानी पीजी काॅलेज व सेंट मेरी स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed