फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One of the chairman, 33 people bought nomination papers for the ward councilor

Mirzapur News: अध्यक्ष के एक, वार्ड सभासद के लिए 33 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

Fri, 21 Apr 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
One of the chairman, 33 people bought nomination papers for the ward councilor
मिर्जापुर। निकाय चुनाव में भागीदारी के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका मिर्जापुर व नगर पंचायत कछवां के अध्यक्ष व वार्ड सभासद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे और जमा किए गए। नगर पालिका मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र लिया गया, जबकि वार्ड सभासद के लिए 33 नामांकन पत्र खरीदे गए। हालांकि वार्ड सभासद के केवल 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसी प्रकार कछवां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को एक नामांकन पत्र खरीदा गया, जबकि दो प्रत्याशियों पीस पार्टी की आसिया पत्नी रोशन अली तथा आम आदमी पार्टी की चिंटू मौर्या पत्नी रामराज मौर्या ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही वार्ड सभासद के लिए 12 नामांंकन पत्र लिए गए और चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उधर, निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को नगर पालिका चुनार के अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी अशोक उर्फ संतोष यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दोपहर करीब एक बजे वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के संग जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। जहां सुरक्षा कर्मियों ने तहसील के प्रवेश द्वार पर कार्यकर्ताओं को रोक दिया और प्रत्याशी व प्रस्तावक को अंदर जाने दिया।
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर नगर पालिका चुनार नवनीत सेहरा के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जुलूस में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व उधर, निकाय चुनाव में नामांकन के चौथे दिन बृहस्पतिवार को चुनार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चार व वार्ड सभासद के लिए 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। निकाय चुनाव में बुधवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें सौरभ सिंह ने दो सेट, विजय बहादुर व मोहन यादव ने एक - एक सेट में नामांकन पत्र लिया।वहीं अहरौरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार व गोपाल दास ने एक - एक सेट में नामांकन पत्र लिया। रिटर्निंग अफसर नगर पालिका चुनार नवनीत सेहरा ने बताया कि अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य के लिए कुल 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। सपा प्रत्याशी अशोक उर्फ संतोष यादव ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। रिटर्निंग अफसर नगर पालिका अहरौरा अश्वनी सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के लिए दो एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 24 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन की प्रकिया के दौरान चौथे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस भी सख्त नजर आई। नामांकन के लिए उम्मीदवारों के साथ आने वाली भीड़ को प्रवेश द्वार पर ही रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed