फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed, two injured in truck collision

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दो लोग घायल

Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in truck collision
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया गांव के सामने मंगलवार को सुबह गिट्टी लदे ट्रक ने एक बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक बाइक से शिवशंकरी धाम दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी बेचू प्रजापति (45) अपने दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से कैलहट स्थित माता शिवशंकरी का दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। बाइक पर उनका साला नंदू और भांजा अमर था भी बैठा था। सिकिया पेट्रोल पंप के पास सोनभद्र की तरह से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक पर पीछे से टक्कर मारी दी।
विज्ञापन

हादसे में बेचू प्रजापति की मौके पर मौत हो गई जबकि अमर (20) निवासी अधवार और नंदू (32) निवासी चहनियां घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। घायलों को नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed