फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed in L-Two, 38 found new Corona positive

एल-टू में एक की मौत, 38 मिले नए कोरोना पाजिटिव

Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
One killed in L-Two, 38 found new Corona positive
मिर्जापुर। जिले में लगातार 68वें दिन रविवार को कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में भी कोराना के कारण संक्रमित सेवक- साधु की संख्या बढ़ रही। एक और सेवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। एसडीएम सदर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। रविवार को एल-टू में भर्ती एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुल 38 नए कोरोना मरीज मिले। 15 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 38 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1845 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 27 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1548 है। एक्टिव केस 270 है। 43 लोग आईसोलेशन व 153 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को दो हजार 654 की रिपोर्ट आई है। इसमें 38 पॉजिटिव आए है। पाजिटिव में 19 पुरुष और 19 महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में हासीपुर सीखड़ से दो पुरुष व पांच महिला, मिश्रधाप चील्ह से एक पुुरुष, बैसुखिया गुरसंडी से एक पुरुष, गंगेश्वरनाथ चुनार से एक पुरुष, थोथा हलिया से दो पुरुष, शंकरपुर कछवां से दो महिला, कटाई लालगंज से दो पुरुष व एक महिला, तिलांव लालगंज से एक पुरुष व छह महिला, बथुआ पॉलीटेक्नीक से एक पुरुष, सक्तेशगढ़ से एक पुरुष, सीएमओ कार्यालय से एक पुरुष, जमालपुर से एक महिला, बिरौरा विजयपुर से एक महिला, ड्रमंडगंज हलिया से एक पुरुष व एक महिला, ऐबकपुर मोहाना से एक पुरुष, लालडिग्गी से एक महिला, सबेसर कछवां सक एक पुरुष, बबुआ का पोखरा से एक पुरुष, घंटाघर से एक पुरुष, सुरेकापुरम से एक पुरुष कुशहां अदलपुरा से एक महिला है। 15 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 10 पुरुष और पांच महिला है। जिले में अब तक 74 हजार 375 सैंपल लिया जा चुका है। 72 हजार 375 की रिपोर्ट आई है। दो हजार की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 41 हजार 677 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 108 हॉट स्पाट है। इसमें 78 ग्रामीण और 30 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed