फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed, another injured due to uncontrolled bike falling into a pit

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 13 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
One killed, another injured due to uncontrolled bike falling into a pit
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर सोमवार की देर रात पटेहरा गांव में पाल बस्ती के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश जिला सतना के नागौरा थाना क्षेत्र के लइचहा गांव निवासी मोहित (35) नमामि गंगे जल परियोजना के तहत चल रहे कार्य में सुपरवाइजर है। सोनभद्र के पिपरी गांव निवासी अर्जुन (20) भी परियोजना में काम करता है। दोनों रात को मजदूरों को खाना देने के लिए पटेहरा साइट से दीपनगर की ओर रहे थे। रास्ते में पटेहरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दोरान मोहित को डाक्टर ने मृत घोषित करा दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने युवक के मौत की सूचना परिजनों को दिया। युवक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed