{"_id":"60f9b5008ebc3e79a04b70d2","slug":"one-died-of-covid-not-found-infected-mirzapur-news-vns601914769","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से एक की मौत, नहीं मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से एक की मौत, नहीं मिला संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला न ही किसी को डिस्चार्ज किया गया। एक की कोविड से मौत हो गई। इस समय एक्टिव केस दो है। होम आईसोलेशन में एक मरीज है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 33 है। अब तक 10 हजार 915 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। एक होम आईसोलेशन में है। एक दूसरे जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को तीन हजार 95 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला।
सीखड़ के विदापुर निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध की 23 मई को कोविड से मौत हुई है। जिसके मौत की डिटेल बृहस्पतिवार को पोर्टल पर अपडेट हुई है। जिले में अब तक सात लाख 51 हजार 852 का सैंपल लिया जा चुका है। सात लाख 47 हजार 710 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 142 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 56 हजार 855 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय दो हाट स्पाट है। एक ग्रामीण और एक शहरी क्षेत्र में है।