फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   one died of corona, four found infected

कोरोना से एक की मौत, चार मिले संक्रमित

Thu, 10 Jun 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
one died of corona, four found infected
जिले में बुधवार को कोरोना के संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई और चार संक्रमित मिले है। आठ लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस 65 हैं। चार संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 954 हो चुकी है। आठ लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10 हजार 786 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को कोविड संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई। 52 वर्षीय यह महिला कछवां क्षेत्र की निवासी है। जिले में अब तक 103 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय एक मरीज है। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 49 लोग होम आईसोलेशन में है। नौ दूसरे जिले में भर्ती है। छह मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को पांच हजार 820 की रिपोर्ट आई है। इसमें चार पुरुष संक्रमित मिले है। जिले में अब तक पांच लाख 83 हजार 140 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 79 हजार 99 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 41 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 55 हजार 677 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 61 हाट स्पाट है। 48 ग्रामीण और 13 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed