{"_id":"67c5f9b5975fea1e570e28b7","slug":"one-dead-two-injured-as-tractor-trolley-overturns-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130496-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग स्थित गुलाब चौराहे के पास सोमवार को सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे तीन मजदूर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से दो लोगों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।
हलिया थाना क्षेत्र के बड़ौही गांव निवासी श्रमिक अर्जुन (45), सुरजू (45), नरेश (40) भटवारी गांव से ट्रैक्टर ट्राॅली पर सरिया लादकर रतेह चौराहे पर गिराने जा रहे थे। हथेड़ा चौराहे के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर बैठे तीनों मजदूर गिरकर सरिया के नीचे दब गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने अर्जुन और सुरजू की हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलिया थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है।