{"_id":"6176e832d7c35d4ac93f1112","slug":"one-day-s-salary-of-two-in-charge-mois-absent-mirzapur-news-vns619148419","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित दो प्रभारी एमओआई का एक दिन का वेतन रूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित दो प्रभारी एमओआई का एक दिन का वेतन रूका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें अनुपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी पटेहरा एवं गुरुसंडी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।
उपस्थित एमओआईसी व ग्राम पंचायत अधिकारियों से जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि शत प्रतिशत लोगों को कोविड का टीका लगाना केंद्र एवं राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग सहित वैक्सीनेशन कार्य में लगे अन्य अधिकारियों-कर्मचारियेां के द्वारा अच्छा कार्य किया गया हैं। लेकिन विगत 15 दिनों से प्रगति कम दिखाई पड़ रही है। सभी एमओआइसी अपनी इच्छाशक्ति बढ़ायें और ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करें। कहा कि जिसे प्रथम डोज का टीका लगाया जा चुका है तथा द्वितीय टीका बाकी है। उन्हें संदेश भेजकर जानकारी दें। उन्हें ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, ग्राम प्रधान वैक्सीन लगवाने हेतु केंद्रों पर भेजें। इसी प्रकार जिन गांवों में अधिक लोगों को वैक्सीन लगाया जाना है। ऐसे गांवों में रोस्टर बनाकर दो दिन पूर्व गांव में मुनादी करवाकर प्रचार प्रसार करें तथा निर्धारित तिथि पर गांव में ही कैंप लगाकर वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों में यह जागरूकता लाएं कि दोनों डोज का वैक्सीन लगाने के बाद ही कोविड सुरक्षा कवच माना जायें। जिलाधिकारी ने कहा कि 26 अक्तूबर को निर्धारित 40 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य को सभी एमओआईसी शाम तक पूरा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से सूचना रिपोर्ट प्रेषित करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार के अलावा सभी एमओआईसी व ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।