फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One CT scan machine is not working, preparations are being made to install another one

Mirzapur News: एक सीटी स्कैन मशीन शुरू नहीं, दूसरी लगाने की तैयारी

Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
One CT scan machine is not working, preparations are being made to install another one
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगे आठ माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अभी तक न रेडियोलाजिस्ट की तैनाती हो सकी न लाइसेंस प्रकिया पूरी हो पाई। ऐसे में एक मशीन शुरू नहीं हो पाई और दूसरी मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दावा है कि पीपीपी माॅडल पर यह सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल के प्रयास से एक साल पहले मंडलीय अस्पताल में पांच करोड़ रुपये से पुरानी इमरजेंसी के कमरे में सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरु हुई थी। आठ माह पहले मशीन लगाने का काम तो पूरा हो गया था लेकिन अभी तक रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई। इसके चलते लाइसेंस की प्रक्रिया लटकी हुई है। ऐसे में आठ महीने के बाद भी सीटी स्कैन जांच की सुविधा शुरू नहीं हो पाई। अब अस्पताल में एनएचएम की ओर से पीपीपी माॅडल पर दूसरी सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए राष्ट्रीय एजेंसी कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड से करार हुआ है। दावा है कि दो महीने में निर्धारित संस्था अस्पताल में जांच की सुविधा शुरू कर देगी।
विज्ञापन


.........................................
वर्जन

लाइसेंस प्रक्रिया पूरी न होने के कारण सीटी स्कैन की सुविधा शुरू नहीं हो पाई थी। अब प्रदेश स्तर पर कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड से करार हुआ हैै। पीपीपी माॅडल पर दो महीने में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। - डाॅ. एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed