फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One arrested with ganja worth 50 lakhs from Bolero

बोलेरो से 50 लाख के गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 01 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
One arrested with ganja worth 50 lakhs from Bolero
अहरौरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को देर शाम को लखनिया दरी तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन से गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसपी नक्सल ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता के दौरान की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष अहरौरा को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनभद्र की तरफ से आ रही बोलेरो में गांजा लदा हुआ है। सूचना के आधार पर अहरौरा पुलिस लखनिया दरी के पास तिराहे पर वाहनों को चेकिंग करने लगी। तभी एक बोलेरो आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देखकर बोलेरो चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी कोन दरिया बाबूराव निवासी 35 वाना वासगी, येनूगुराई बनब सिंह मुच्चनपुर थाना मुच्चनपुर विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश है। पूछताछ में बताया कि वाहन की छत में बनाए गए बॉक्स में अवैध गांज लदा हुआ है। जिसे रायगढ़ा उड़ीसा से लेकर प्रयागराज जा रहा था। पुलिस टीम ने बोलेरो की छत में अलग से बनाए गए बाक्स में लदा हुआ एक क्विंटल 45 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। एएसपी नक्सल ने बताया कि गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed