फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One and a half lakh rupees stolen from tent house shop

टेन्ट हाउस की दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी

Fri, 25 Jun 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees stolen from tent house shop
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के शेरवां-अदलहाट मार्ग पर भाईपुर कला गांव के बैरियर के समीप टेंट हाउस की दुकान के अंदर से बृहस्पतिवार की रात चोर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की रही है। चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव निवासी संतोष पटेल की टेंट की दुकान भाईपुर बैरियर पर है। प्रतिदिन की तरह संतोष की दो बेटी व बुआ दुकान के अंदर सोई थी। उनको चोरी की भनक तक नहीं लगी। रात में दुकान का दरवाजा आगे और पीछे से खुला हुआ था। मौका पाकर चोरों ने मकान के अंदर घुसकर दुकान में रखे बाक्स को उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर बाक्स दुकान के बगल में टूटे हाल में मिला है। दुकान मालिक संतोष का कहना है कि बाक्स में डेढ़ लाख रुपये रखा था। जो चोरी हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता व थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। दुकान मालिक जिस कमरे से बाक्स की चोरी होना बता रहा है। वहां का दृश्य देखने के बाद मामला संदिग्ध लग रहा है। कमरे में सभी सामान यथावत पड़ा है। संतोष पटेल की तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed