फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One and a half kg pulses made for 44 girls

44 बालिकाओं के लिए बनी डेढ़ किलो दाल

Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
One and a half kg pulses made for 44 girls
लालगंज विकास खंड में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जांच के दौरान प्रदेश महिला आयोग की सदस्य को कई खामियां मिलीं। जांच के दौरान खामियां मिलने जांच टीम ने जिलाधिकारी को वार्डन व लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में महिला उत्पीड़न से मामलों की जन सुनवाई के बाद प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव व उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय में जांच के दौरान 44 बालिकाओं के लिए डेढ़ किग्रा बनाए जाने का मामला सामने आया। जांच टीम को यह शिकायत भी मिली कि विद्यालय में मीनू के अनुसार भोजन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। इस तरह की कमियां मिलने से नाराज होकर महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने वार्डन व लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गड़बड़ी का आलम यह था कि वहां आने-जाने वालों की पंजिका भी मौके पर नहीं मिली। वार्डन इंदु देवी व लेखाकार सरला मिश्रा दोनों निरीक्षण टीम को मौके पर विवरण नहीं दे र्पाइं। यहीं नहीं, विद्यालय में बालिकाओं को पानी की टंकी का गर्म पानी पीना पड़ रहा है। टीम ने उपस्थित पंजिका में छात्रों की संख्या में भी गड़बड़ी मिलने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed