फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One accused detained in hostage raping teenager, main accused parlor operator absconding

बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म में एक आरोपी बंदी, मुख्य आरोपी पार्लर संचालिका फरार

Sat, 29 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
One accused detained in hostage raping teenager, main accused parlor operator absconding
चुनार। वाराणसी के रामनगर स्थित गोलाघाट में दो माह तक एक ब्यूटी पार्लर में किशोरी को रखकर दुष्कर्म करने और वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने शनिवार की सुबह सक्तेशगढ़ के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका के लिए काम करता है। उसने पार्लर संचालिका के कहने पर किशोरी को उसके घर से पार्लर लाया था। वहां पर किशोरी के साथ 10 से 12 लोगों ने दुष्कर्म किया। अभी मुख्य आरोपी पार्लर संचालिका गिरफ्तारी से दूर है।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 15 वर्षीय किशोरी को काम दिलाने के बहाने वाराणसी ले गई। वहां पर ब्यूटी पार्लर में उसके साथ दो माह तक जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया गया। जबरन नशा देकर उससे वेश्यावृत्ति कराई जाने लगी। इधर किशोरी के लापता होने पर 21 जून को उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 16 अगस्त को किशोरी ब्यूटी पार्लर से भाग कर वाराणसी के रामनगर थाने पहुंची। इसके बाद रामनगर पुलिस ने चुनार पुलिस को सूचना दी। चुनार पुलिस परिजनों को लेकर रामनगर पहुंची और किशोरी को लेकर आई। किशोरी का इलाज और मेडिकल कराया गया। मेडिकल और स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को किशोरी का सिविल जज जूनियर डिविजन की अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया गया। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपने बयान में दो लोगों का नाम लिया था और दो माह तक 10 से 12 लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कही। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष चुनार मनोज कुमार सिंह ने आरोपी अजीत कुमार साहनी उर्फ दीपू पुत्र राजेश साहनी निवासी कोलना थाना अदलहाट को चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर नुनहा सक्तेशगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी ने दुष्कर्म करने का जुर्म स्वीकार किया। अभी मुख्य आरोपी युवती पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed