फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the preparations for the election remained strategy

चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति

Wed, 02 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो /मिर्जापुर/ अमर उजाला
ब्यूरो /मिर्जापुर/ अमर उजाला Updated Wed, 02 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
On the preparations for the election remained strategy
 विजयपुर कोठी में जिला कांग्रेस कमेेटी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


 जिसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री मोरारीलाल मीना ने भी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जनता मोदी के लोक लुभावने वादे के बहकावे में आकर कांग्रेस का साथ छोड़ गई। अब जनता मोदी के वादों की असलियत जान चुकी है।

 जनता का केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सपा सरकार पर से भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन एकजुट होकर आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को मजबूती से चुनाव लड़ा कर जीत दर्ज कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली, पानी, प्रशासनिक, सुरक्षा आदि मामलों पर असफल साबित हुई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। सचिव अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में खुलेआम लूट खसोट मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसजन प्रदेश सरकार की कुरीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करें। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेसजन पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे। राजधर दूबे ने कहा कि जनता को पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताएं।  अर्चना चौबे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।


आज महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बैठक में राम सिंह, रामराज सिंह, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, राकेश तिवारी, चुनमुन शुक्ला, सुधाकर, विजय सिंह, स्वरूप सिंह, कैलाशनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed