फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the ninth day 19 were found infected, one discharged

नौवें दिन 19 मिले संक्रमित, एक डिस्चार्ज

Mon, 10 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
On the ninth day 19 were found infected, one discharged
मिर्जापुर। जिले में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए वर्ष में रविवार को सबसे ज्यादा 19 लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में 12 पुरुष और सात महिलाएं हैं। हालांकि राहत की बात है कि अब तक इस बार किसी गंभीर मरीज नहीं मिला। उधर लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ने से निरंतर सुधार हो रहा। 200 स्कूलों में 22 हजार से अधिक छात्रों का टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

नए वर्ष पर तीन दिनों तक एक-एक संक्रमित मिलने के बाद चौथे दिन दो, पांचवें दिन तीन, छठवें दिन चार, सातवें दिन 10, आठवें दिन 15 और रविवार को 19 संक्रमित मिले। रविवार को एक महिला के स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 55 हो गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11,099 है। अब तक 10,227 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 55 हैं। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में रविवार को 2480 की रिपोर्ट आई है। इसमें 10 संक्रमित मिले हैं। नौ संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। इसमें नगर की 61 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय महिला, चुनार निवासी 20 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, ओबीटी कंपनी विसुंदरपुर से 42 वर्षीय महिला, नगर की 43 वर्षीय महिला, जमालपुर निवासी 19 वर्षीय युवक, राजगढ़ निवासी 30 वर्षीय महिला, पड़री निवासी 21 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन से 33 वर्षीय महिला, सीखड़ से 21 वर्षीय पुरुष, नगर के महंथ शिवाला निवासी 21 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय पुरुष, विसुंदरपुर निवासी 26 वर्षीय युवक, नगर निवासी 23 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय महिला, नगर निवासी 37 वर्षीय पुरुष है। सभी होम आईसेलेशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 28 हजार 651 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 27 हजार 481 की रिपोर्ट आई है। 1170 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में छह लाख 64 हजार 281 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed