{"_id":"61647d0d8ebc3e8bb3254282","slug":"on-the-insistence-of-grazing-the-goat-the-bullies-beat-the-irrigation-worker-mirzapur-news-vns6167712143","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: बकरी चराने की जिद पर अड़े दबंगों ने सिंचाई कर्मी को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: बकरी चराने की जिद पर अड़े दबंगों ने सिंचाई कर्मी को पीटा, हालत गंभीर
Mon, 11 Oct 2021 11:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मिर्जापुर जिले के अहरौरा जलाशय स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला में बकरी चराने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने सिंचाई कर्मी बेलदार को पीट दिया। अवर अभियंता से भी उलझ गए। जलाशय स्थित गेस्ट हाउस की सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। जेई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस को की गई तहरीर में अहरौरा जलाशय के अवर अभियंता नरसिंह मौर्य ने आरोप लगाया है कि खुतहवां स्थित श्रीरामपुर पहाड़ी निवासी दो युवक तारा जलाशय के डाकबंगला क्षेत्र में घुसकर बकरी चराते रहते हैं। जब भी मना किया जाता है, तो धमकी देते हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी शाम मनबढ़ युवक बकरी चरा रहे थे कि तभी बेलदार रामवृक्ष ने मना किया। आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। डाक बंगले पर लगाए गए पेड़, दीवारों में लगे टाइल्स, बरतन व अन्य सामान को तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक बेलदार के पिटाई व सामानों को क्षतिग्रस्त करने की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन