फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the first day of Navratri, 5 lakh devotees beheld the divine form of Goddess Vindhyavasini.

Mirzapur News: नवरात्र के पहले दिन 5 लाख भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप के दर्शन

Mon, 12 Oct 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Navratri, 5 lakh devotees beheld the divine form of Goddess Vindhyavasini.
झांकी दर्शन के लिए कोतवाली मार्ग पर सुबह 6:05 बजे लगी भक्ताें की कतार, संवाद - फोटो : Samvad
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मंगला आरती और शृंगार के बाद मां के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर से लेकर धाम की गलियों तक मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भक्तों को दर्शन मिल सके। घंटा-घड़ियाल, शंख और नगाड़ों की गूंज के बीच जय माता दी के उद्घोष से पूरा विंध्य धाम भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ गई। महिला, पुरुष और बच्चे मां विंध्यवासिनी के एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed