{"_id":"6206b7cd96789223524b5778","slug":"on-the-death-of-the-mother-in-the-private-nursing-home-the-relatives-ransacked-mirzapur-news-vns638162656","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राईवेट नर्सिंग होम में प्रसुता की मौत पर परिजनों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राईवेट नर्सिंग होम में प्रसुता की मौत पर परिजनों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में शुक्रवार की सुबह प्रसव के लिए भर्ती हुई युवती का निधन हो जाने से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ किया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल सीज करने व चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा करने की तहरीर दी। चिकित्सक ने घटना के चार घंटे बाद आकर अराजक तत्वों द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ कर 15 लाख रुपये के नुकसान की तहरीर दी।
मड़िहान थाना क्षेत्र के करौदा गांव निवासी राम सिंह की पुत्री आरती पटेल (20) पत्नी दीपक पटेल की शादी पाडर, मधुपुर, सोनभद्र में हुई थी। इस समय वह अपने मायके करौदा में रह रही थी। बृहस्पतिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उसे दूसरे नर्सिंग होम में भर्ती कराए। जहां पर चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराया और ऑपरेशन के लिए आपरेशन कक्ष में ले गए। गर्भवती की वहीं पर मौत हो गई। चिकित्सक ने परिजनों को समझाकर शव के साथ घर भेज दिया। आरोप है कि दोपहर दो बजे आक्रोशित मृतका के परिजन प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचकर तोड़फोड़ प्रारंभ कर दिये। तोड़फोड़ के दौरान अस्पताल में भर्ती चार महिलाएं किसी तरह बाहर निकली। आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य उपकरण, मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ कर सामान नष्ट कर दिया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने मड़िहान थाने में तहरीर दी है। मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश पटेल ने बताया कि राजगढ़ चौकी के सिपाहियों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंचे। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।