फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the banks of the Ganges ghats, ponds, fasting women gathered

गंगा घाटों, तालाबों के किनारे व्रती महिलाओं का उमड़ा हुजूम

Sun, 30 Oct 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
On the banks of the Ganges ghats, ponds, fasting women gathered
डाला छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना पर शाम के वक्त गंगा घाटों व तालाबों के किनारे व्रती महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। स्नान ध्यान कर महिलाओं ने बेदी बनाकर पूजा-अर्चना के साथ ही व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने छठी मइया के गीत व किस्से सुने और सुनाए। नगर के बरियाघाट, पक्काघाट, सुंदरघाट सहित अन्य घाटों व तालाबों के किनारे पहुंचीं महिलाओं ने स्नान-ध्यान व पूजा-अर्चना के पश्चात पीतल के लोटे में जल लेकर छठ गीत गाते हुए अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान किया। महिलाओं ने शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ अथवा शक्कर वाली खीर का प्रसाद तैयार कर सूर्य देव को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। व्रती महिलाएं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन

उधर, छठ महापर्व की पूर्व संध्या पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से गंगाघाटों पर बैरिकेडिंग तो करा दी गई, लेकिन अधिकांश स्थानों पर गंदगी ज्यों की त्यों पड़ी रही। पक्का घाट, अखाड़ा घाट, गुदारा घाट, परशुराम घाट सहित अन्य घाटों पर सिल्ट दिखी। घाटों पर महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने के बाबत न तो टेंट लगाए गए हैं और न ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छठ महापर्व को लेकर शनिवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए बांस से बने सूप और दउरी सहित फल की दुकानें सजी रहीं। नगर के त्रिमुहानी, बसनई बाजार, मुकेरी बाजार, घंटाघर व वासलीगंज में सूप और दउरी के साथ ही पूजन सामग्रियों, कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। रेडीमेड कपड़ों के प्रतिष्ठानों में छोटे बच्चों संग पहुंचीं महिलाएं ने मनपसंद कपड़ों की खरीदारी की। सक्तेशगढ़ में छठ पूजा पर बाजारों में भीड़ उमड़ने से रौनक बढ़ गई। महिलाओं ने फल-फूल के साथ छठ पूजा में उपयोग होने वाले सामग्रियों की खरीदारी की। पर्व को देखते हुए फल और गन्ने की मांग ज्यादा रही। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को फल के दामों में वृद्धि दिखी। गन्ना 50 से 60 रुपये प्रति जोड़ा बिका। इसी तरह सव 70 से 80 रुपये, अनार 120 से 150 रुपये, शरीफा 60 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। केला 40 से 50 रुपये प्रति दर्जन बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed