{"_id":"654e7e3a4e251570220c8e32","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-truck-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-8356-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के रस्तोगिया तालाब के पास शुक्रवार की शाम सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर सड़क के किनारे खड़ी वृद्धा घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल ने उसे सीएचसी अहरौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर चौकी प्रभारी अहरौरा मनोज राय ने बताया कि मृतक वृद्ध महिला गायत्री देवी (70) पत्नी रमाशंकर सेठ निवासी रस्तोगिया तालाब अपने पुत्र तथा बहू के साथ जा रही थी। तभी सीमेंट लोडकर वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला गायत्री देवी को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है उसकी तलाश कराई जा रही है। हादसे की जानकारी होते ही भारी संख्या में परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। जहां मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
कार के टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
चील्ह। गोबरहा गांव के पास शुक्रवार को कार के टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। अयोध्या से परिवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आया था। दर्शन कर कार से घर वापस लौट रहे थे। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर गोबरहा गांव के पास उनकी बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सुजीत कुमार यादव (32), प्रतीक यादव (8) और स्वरित यादव निवासी महंगीपुर घायल हो गए। थाना प्रभारी चील्ह रीता यादव तीनों घायलों को इलाज के लिए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर भेज दिया।