{"_id":"65feb4eb94cbb86b000063fe","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-train-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-114101-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से कटकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से कटकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के सामने डाउन लाइन पर दिल्ली से आरा जा रही स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह एक वृद्धा की मौत हो गई।
जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगना रघईपुर गांव निवासी ममता देवी (60) पत्नी जीतराम प्रजापति शुक्रवार की सुबह घर से निकल कर यादवपुर गांव के सामने पहुंच गई। सुबह चार बजे डाउन लाइन पर दिल्ली से आरा जा रही स्पेशल ट्रेन की चपेट आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि ट्रेन से कटने से वृद्धा की मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।