फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man riding a bicycle dies after being hit by a car

Mirzapur News: कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Mon, 26 Feb 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Old man riding a bicycle dies after being hit by a car
चील्ह। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित पुराने बाड़ा के पास रविवार को दोपहर में कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के पिपरवा गांव निवासी छागुर बिंद (60) पुत्र राम कृपाल बिंद किसी कार्य से चील्ह की ओर गए थे। वहां से साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़ा के पास औराई की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। कार के टक्कर से छांगुर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 से घायल को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चील्ह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि वृद्ध किसी आवश्यक कार्य से गए था। घर लौटत समय पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। कार को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed