{"_id":"6849cd3ef002314560019fc8","slug":"old-man-jumped-into-a-well-died-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-135056-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वृद्ध ने कुएं में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वृद्ध ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बाड़ापुर गांव में बुधवार को एक वृद्ध ने पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में छलांग लगा दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार से ही ध्रुव सिंह (60) और उनके परिवार के बीच कहासुनी हो रही थी। बुधवार को भी परिवार में झगड़ा होने पर ध्रुव सिंह घर से 200 मीटर दूर सिवान स्थित कुएं में जाकर कूद गए। आसपास घास काट रहीं महिलाओं ने शोर मचाया तो परिजन और गांव के लोग दौड़कर पहुंचे।
रस्सी के सहारे ध्रुव को निकाला गया। इसके बाद परिजन कछवां क्रिश्चियन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने पुलिस मामले की जांच कर रही है।