फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man injured after auto overturns

Mirzapur News: ऑटो पलटने से वृद्ध घायल

Sat, 02 Sep 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Old man injured after auto overturns
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के पास ऑटो पलटने से शुक्रवार की दोपहर एक वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया। घायल को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई पहुंचाया। जहां से मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मेजा थाना के सोनाई गांव निवासी कामता प्रसाद विश्वकर्मा (80) विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी मोहन मुरारी विश्वकर्मा के यहां अपनी पुत्री से मुलाकात करने आए थे। शुक्रवार को ऑटो से घर जा रहा था। बताते हैं कि तेज रफ्तार ऑटो जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के सामने पलट गया। जिससे कामता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर (सर्रोई) भेजा। जहां से डाॅ. मनोज वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर प्रयागराज चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed