फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   old man dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

Fri, 25 Feb 2022 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
old man dies in suspicious circumstances
चुनार थाना क्षेत्र के सझौली गांव में बृहस्पतिवार को सुबह कमरे में एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मड़िया गांव निवासी सत्यनारायण (72) कई वर्षों से चुनार के सझौली निवासी अपने बहन- बहनोई के यहां मकान बनाकर रहते थे। उनकी पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है। उसकी बहू अपने बच्चे के साथ मड़िया में रहती है। सत्यनारायण अपने पांच पुत्रियों की शादी कर चुके थे। सझौली में खेती कर अपना गुजर बसर करते थे। सुबह उनके घर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें कमरे में मृत अवस्था में पड़े देखा। उनके कमरे का दरवाजा खुला था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई। मृतक के कान और नाक से खून निकला था। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ रामानंद राय और थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed