फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   old man dies in Abujahal

अबूझहाल में वृद्धा की मौत

Sun, 16 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
old man dies in Abujahal
मड़िहान तहसील क्षेत्र के रामपुर निवासी केसरी देवी (60) की रविवार सुबह हरदी गांव स्थित पाही पर मौत हो गयी । मृतका के पति नन्हकू ने बताया कि ठंड में रात एक बजे पत्नी केसरी को दस्त व उल्टी हुआ। साधन के अभाव में हॉस्पिटल नही ले जा सके । सुबह का इंतजार करने लगे भोर में इलाज के लिए साधन मुहैया किया तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी । मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पति ने कपड़े व बिस्तर के अभाव में मौत होना बताया है । रामपुर निवासी नन्हकू शनिवार को पत्नी के साथ गांव से हरदी में पाही पर खेती करने के लिए गया था। परिजनों ने मृतका का दाह संस्कार भी कर दिया। घटना के बाबत चौकी प्रभारी पटेहरा रामनिवास सिंह कुशवाहा ने अनभिज्ञता जाहिर किया है। राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि यदि पीएम हुआ होता तो मुआवजा के तौर पर चार लाख तक राहत राशि मिल जाता ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed