फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man died after hearing the sound of cylinder blast

Mirzapur News: सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर वृद्ध की मौत

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Old man died after hearing the sound of cylinder blast
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के धौरहरा ग्राम पंचायत के पांडेयपुर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे के करीब चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने की आवाज से घर के बाहर सो रहे वृद्ध की मौत हो गई। पति की मौत होने के बाद पत्नी भी बेहोश हो गई। जब तक ग्रामीण इकट्ठा होकर आग पर काबू करने का प्रयास करते, मड़हा और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। क्षेत्र के धौरहरा गांव गांव निवासी रामपति (70) व उनकी पत्नी सुखराजी (65) एक मड़हा लगाकर रहते हैं। उनके दो पुत्र राजेश व गणेश अलग-अलग घरों में रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे सुखराजी देवी उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलिंडर पर चाय बनाने जा रही थीं। उन्होंने जैसे ही माचिस की तिली जलाई, सिलेंडर में आग लग गई। सुखराजी देवी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग इतनी तेज हो गई सिलिंडर उछलकर मड़हे से लगभग 50 फीट दूर खेत में जा गिरा। खेत में गिरते ही सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। आवाज इतनी तेज थी कि मड़हे के पास सो रहे रामपति (70) की मौत हो गई। सुबह का समय होने के कारण लोग घरों में सो रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक आते, तब तक मड़हा भी जल चुका था। मड़हे में रखे सामान भी जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंचे गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत के बाद सुखराजी देवी भी बेहोश हो गई थीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि सुबह चाय बनाते समय आग लगने से सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने की आवाज से वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed