{"_id":"628d2d536591ef312b26e265","slug":"old-man-attacked-with-sharp-weapon-mirzapur-news-vns655331460","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह थाना क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव में सोमवार की रात बदमाश ने वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, हमलावर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, परंतु पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस ने पीड़ित से ही हमलावर का चप्पल और धारदार हथियार थाने मंगाकर मुकदमा दर्ज किया।
थाना क्षेत्र गड़गेड़ी गांव निवासी किशोरी लाल उर्फ कल्लू (65) रात लगभग दो बजे घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गए थे। शौच कर वह बाहर निकले, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे बदमाश ने गड़ासा से कल्लू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से कल्लू शोर मचाते हुए लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इस बीच हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके पर अपना चप्पल, गमछा व गड़ासा छोड़कर फरार हो गया। उधर, शोर सुनकर कल्लू की पत्नी मालती देवी की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाकर कर ग्रामीणों और परिजनों को आवाज लगाई। सोमवार को आई आंधी के कारण बिजली कटी हुई थी। हमने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन घायल कल्लू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह इलाज के लिए लेकर चले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना चील्ह पुलिस को दी गई, लेकिन दोपहर 12 बजे तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी। घायल की पत्नी मालती ने चील्ह थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि पुलिस जांच करने गांव नहीं आई, बल्कि उससे ही हमलावर का चप्पल और हथियार आदि थाने मंगाया गया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर एनसीआर दर्ज किया गया है। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी।