फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man and woman killed in road accident, two injured

सड़क हादसे में वृद्ध और महिला की मौत, दो घायल

Mon, 01 Mar 2021 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Old man and woman killed in road accident, two injured
राजगढ़/जमुई। मड़िहान थाना क्षेत्र के विसुनपुर गांव के पास रविवार की रात को सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, चुनार थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर सततखवा पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति और पुत्री घायल हो गए। एक बालिका बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

मड़िहान क्षेत्र के विसुनपुरा गांव निवासी 70 वर्षीय राम नगीना अपने घर से 500 मीटर दूर सोनबरसा में परचून की दुकान किए है। प्रतिदिन वह पैदल दुकान पर जाते थे और रात को वापस लौटते थे। रविवार की रात को वह दुकान बंद करके विसुनपुरा अपने घर आ रहे थे। वह अपने गांव के पास पहुंच कर सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह वहीं पर गिर गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दिया। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले आए। जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के शिकारगंज निवासी 32 वर्षीय नरेश अपनी पत्नी पचुई देवी, चार वर्षीय पुत्री मंगरी और डेढ़ वर्षीय पुत्री जानकी के साथ बाइक से चुुनार से मिर्जापुर की ओर जा रहा था। बाइक सवार चुनार थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर सततखवा पुल के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चुनार ले गई। जहां डाक्टर ने पचुई देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल नरेश और उसकी पुत्री जानकी का उपचार कराया गया। मंगरी हादसे में घायल होने से बच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed