फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   old lady and young man died two accident in mirzapur

Mirzapur News: मिर्जापुर में दौ मौत, सीढ़ी से गिरकर वृद्धा की गई जान, सड़क हादसे में युवक ने तोड़ा दम

Sat, 06 Apr 2024 10:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 10:11 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में हुए दोनों हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्धा जिले की मौत जमालपुर बाजार में हुई है। युवक की मौत वाराणसी रेफर के दौरान हुई है।

विज्ञापन
old lady and young man died two accident in mirzapur
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के जमालपुर बाजार में शनिवार की शाम सीढ़ी चढ़ते समय असंतुलित होकर गिर जाने से सोनभद्र के मधुपुर निवासी रीता मौर्या (60) पत्नी रामदुलारे की मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति स्थानीय बाजार में पिछले कई वर्षों से रहकर डिस्पेंसरी का संचालन करते हैं।

विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब छह बजे रीता बाजार से लौट कर छत की सीढ़ी चढ़ते समय असंतुलित होकर नीचे गिरकर घायल हो गईं। मौत की सूचना पर मृतका के पुत्र दर्शन व लालू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस को सूचना दिये बिना उसका शव लेकर परिजन मधुपुर सोनभद्र के लिए निकल गये।
विज्ञापन


सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत 
अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी सोनभद्र हाईवे पर छातो पुल के पास सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की ट्रामा सेंटर में रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मृतक के शिनाख्त में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अहरौरा बृजेश सिंह ने बताया कि अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी-सोनभद्र हाईवे पर ग्राम छातो पुल के पास 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से घायलावस्था में अचेत पड़ा था । सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिये सीएचसी अहरौरा भिजवाया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिये ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed