फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officers took stock of Zuma bye Namaz

अधिकारियों ने जुमा अलविदा नमाज का लिया जायजा

Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Officers took stock of Zuma bye Namaz
मिर्जापुर। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल प्रीति शुक्ला, आईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल एवं पलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को नगर का भ्रमण किया। यह भ्रमण रमजान के अलविदा जुमा की नमाज के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत किया गया था।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने संकटमोचन, वासलीगंज, त्रिमोहानी, इमामबाडा, जंगीरोड, कंतित, विंध्याचल, बसही आदि क्षेत्रा में भ्रमण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों व ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। अलविदा नमाज के दौरान जनपद के सभी लोगों ने कोविड-19 कोरोना वायरस के दृष्टिगत अपने-अपने घरों में नमाज अदा की।
विज्ञापन

जनपद में कहीं भी सामूहिक रूप से मस्जिदों या सडकों पर नमाज अदा नहीं की गयी। साथ ही लोगों के द्वारा लाकडाउन व सोशन डिस्टेंसिंग तथा शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया गयां। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर के लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन एवं कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं संक्रमण से बचाव के जागरूकता के बारे में भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed