फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Observer, District Magistrate and Observer, District Magistrate and Superintendent of Police inspected the EVM godown

Mirzapur News: प्रेक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Observer, District Magistrate and Observer, District Magistrate and Superintendent of Police inspected the EVM godown
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा उप चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने प्रेक्षकों, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ राजकीय पालीटेक्निक पहुंचकर स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने बाद मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम ले जाने के लिए बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंटों आदि के आने-जाने की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष की सभी खिड़कियाें को भली भांति बंद करने का भी निर्देश दिया। तत्पश्चात पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल व व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। इसके पूर्व सामान्य प्रेक्षक देवेन कुमार प्रधान, पुलिस प्रेक्षक आरवी चूड़ासामा एवं व्यय प्रेक्षक वेंकटेश जाधव ने जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक के साथ भिस्पुरी स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ईवीएम की मरम्मत, स्टाल व संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। इन सभी स्थलों पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रेक्षकों को व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सुशील पटेल, ईवीएम प्रभारी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed