{"_id":"646e619cb8f2aff9f8042d14","slug":"oath-taking-in-district-bodies-on-26-and-27-mirzapur-news-c-20-1-221406-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले के निकायों में शपथ ग्रहण 26 व 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले के निकायों में शपथ ग्रहण 26 व 27 को
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी चार निकायों मिर्जापुर, चुनार व अहरौरा नगर पालिका तथा नगर पंचायत कछवां में नवनिर्वाचित अध्यक्षों व वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हो गया है। जिले में निकायों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को 26 व 27 मई को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का शपथ ग्रहण समारोह 27 मई को अपराह्न साढ़े तीन बजे सिविल लाइन तिराहा स्थित सिटी क्लब प्रेक्षागृह में होगा। इस दौरान अध्यक्ष के अलावा सभी 38 वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने दी। नगर पालिका चुनार के नव निर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 26 मई को शाम चार बजे पीडीएनडी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने दी है। अहरौरा नगर पालिका के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों को 27 मई को पट्टी कला में स्थित पालिका कार्यालय के नव निर्मित भवन में शपथ ग्रहण कराया जाएगा। नगर पालिका के कर्मचारी नव निर्मित भवन को चमकाने में जुटे हैं।
नगर पालिका अहरौरा के अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण की तारीख और स्थल का निर्धारित होने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। कछवां नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह ने बताया कि चेयरमैन मिताली जायसवाल को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल शपथ दिलाएंगी। चेयरमैन व जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया नव निर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण संबंधी पत्र मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह प्राथमिक विद्यालय कछवां में होगा।