फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Oath administered to the recruits after the parade

रिक्रूट आरक्षियों को परेड के बाद दिलाया शपथ

Fri, 25 Jun 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to the recruits after the parade
नगर के हनुमान पड़रा स्थित 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न जनपदों से इस प्रशिक्षण केंद्र 39वीं वाहिनी पीएसी में अपनी आमद कराए। 69 रिक्रुट आरक्षियों का प्रशिक्षण 24 दिसंबर 2020 से प्रारंभ होकर 24 जून तक चला।
विज्ञापन

प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन लगातार हो रही बारिश के कारण वाहिनीं शस्त्रागार पर किया गया। मुख्य अतिथि संस्था प्रमुख सेनानायक सुभाष चंद्र शाक्य ने दीक्षांत के भव्य परेड की सलामी ली और शपथ दिलाई। सेनानायक ने रिक्रुट आरक्षियों को सच्ची निष्ठा, ईमानदारी, कड़ी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को आईटीआई, पीटीआई, प्रशिक्षकों एवं आरटीसी में अपना सहयोग देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उप सेनानायक लाल साहब यादव, सहायक सेनानायक उमर दराज खा, उप सेनानायक नक्सल 25वीं वाहिनीं देव नारायण यादव, शिविरपाल बेलास यादव, सूबेदार मेजर काता प्रसाद, आरटीसी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक परिवहन शिवराम यादव, विनय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed