फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Number of patients suffering from respiratory problems, brain stroke and heart attack increased due to cold.

Mirzapur News: ठंड से बढ़ी श्वास, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या

Sun, 07 Jan 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Number of patients suffering from respiratory problems, brain stroke and heart attack increased due to cold.
मिर्जापुर। ठंड का मौसम बढ़ने के बाद श्वास, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी में तो श्वास और अन्य समस्या से पीड़ित मरीज उपचार कराने आ रहे हैं, पर गंभीर रोग से शिकार लोग इमरजेंसी में उपचार कराने पहुंच रहे है। इसमें सबसे अधिक श्वास, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक वाले मरीज है। प्रतिदिन एक अधिक उम्र वाले ऐसे मरीज पहुंच रहे है। जिनकी ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के चलते मौत हो जा रही है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से बीपी, श्वास, खांसी और बुखार वाले मरीज तो अस्पताल की ओपीडी में आ रहे है, पर ठंड के चलते बीपी बढ़ने पर स्ट्रोक के मरीज सीधे इमरजेंसी पहुंच रहे है। इसके अलावा ह्रदय रोग, श्वास रोग की गंभीर समस्या से पीड़ित भी इमरजेंसी में पहुंच रहे है। इसमें अधिकांश अधिक उम्र वाले लोग है। प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे है। युवा भी श्वास रोग की समस्या को लेकर पहुंच रहे है। जिनका इमरजेंसी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्वास, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीज बढ़े है। इमरजेंसी में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे है। गंभीर समस्या से पीड़ित अधिक उम्र के एक-दो मरीज आते है। जिनको घर पर हार्ट अटैक और बीपी बढ़ने से ब्रेन स्ट्रोक आता है। अस्पताल आने में देर होती है। इमरजेंसी में एक-दो मौत ऐसे आ रहे है। इसलिए घर पर ऐसे मरीजों का विशेष ख्याल रखें। -डॉ. तरुण सिंह, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed