फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now there was also difficult to repay the loans

अब कर्ज चुकाना भी हुआ मुश्किल

Sat, 19 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 19 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now there was also difficult to repay the loans
प्रधान श्रीकांत द्विवेदी - फोटो : mirzapur
िगत तीन वर्षों से रबी एवं खरीफ की फसल प्रकृति की मार की भेंट चढ़ती जा रही है। कृषक कर्ज लेकर जुताई, खाद-बीज का प्रबंध करते हैं, लेकिन प्रकृति एक ही झटके में सब कुछ उड़ा ले जा रही है। रविवार को हुई बारिश और ओलों ने किसानों के सपनों पर तुषारापात कर दिया। अब किसानों का कर्ज भरना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में ज्यादातर किसान ऐसे हैं, जो सिर्फ खेती के बल पर घर-गृहस्थी, बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी, बीमार होने पर दवा का प्रबंध करते हैं। 

विकास खंड जमालपुर के किसान जुलाई से नवंबर तक खरीफ की खेती करते हैं, जो कभी सूखे तो कभी बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। किसान नवंबर से मार्च, अप्रैल तक हाड़तोड़ मेहनत करते हैं कि यदि रबी की फसल सही सलामत घर पर पहुंच गई तो खरीफ में बर्बाद फसल की भरपाई हो जाएगी, लेकिन  तीन सालों से किसानों को खरीफ एवं रबी की फसल में बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है। इससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते चले जा   रहे हैं। 
विज्ञापन



इतना ही नहीं, अहरौरा एवं जरगो जलाशय पांच वर्ष से किसानों के साथ दगा कर रहा है। क्षेत्र के किसानों को सरकारी सिंचाई संसाधन भी मुहैया नहीं कराए गए हैं, किसान अपने निजी संसाधनाें से खेती करने को मजबूर हैं। पिछले रविवार और सोमवार को बारिश व ओलावृष्टि होने के बाद किसान अपनी भाग्य पर सिर्फ आंसू बहा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कई गरीब किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, जिसको भरना मुश्किल हो गया है। किसानों ने मांग की कि बर्बाद हुई फसलों की क्षतिपूर्ति दी जाए। जमालपुर के प्रगतिशील किसानों का मानना है कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से  35 प्रतिशत फसल का नुकसान हो चुका है। अगर गेहूं की कटाई से पूर्व मौसम एक बार फिर इसी तरह से खराब हुआ तो सबकुछ नष्ट हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed