फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now there is a disturbance in the bearings of the newly built Drummondganj flyover bridge

अब नवनिर्मित ड्रमंडगंज फ्लाई ओवर पुल के बियरिंग में आई गड़बड़ी 20-35-10

Wed, 02 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now there is a disturbance in the bearings of the newly built Drummondganj flyover bridge
देश के लिए महत्वपूर्ण सड़क राजमार्ग सात राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के नव निर्मित फोरलेन मार्ग की एक के बाद एक खामियां अब सामने आ रही हैं। इस राजमार्ग पर स्थित बेलन नदी पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद ड्रमंडगंज पहाड़ी के पास नव निर्मित फ्लाईओवर पुल संख्या 126 के पिलर में लगी बियरिंग में वाहनों के आवागमन शुरु होने के पूर्व ही गड़बड़ी मिली है। जिसके कारण कार्यदायी संस्था के टेक्निकल गुणवत्ता के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

नव निर्मित फोरलेन कार्य की खामियां अब परत दर परत खुल कर सामने आ रही हैं। वाराणसी से हनुमना फोरलेन सड़क का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सुपरविजन में निर्माण कंपनी डीबीएल द्वारा करया जा रहा है। निर्माण कार्य में कई गड़बड़ी उजागर हो रही है। आरोप है कि इसमें फोरलेन सड़क के ड्रमंडगंज के पास निर्मित फ्लाईओवर पुल संख्या 126 में भी गुणवत्ता की कमी से बियरिंग में गड़बड़ी आ गई है। वह भी फ्लाईओवर पुल पर वाहनों का आवागमन शुरु होने के पहले ही बियरिंग खराब हो गया है। पुल के बियरिंग को बदलने का कार्य बुधवार को शुरु कर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने फोरलेन पर बन रहे बड़े- बड़े फ्लाईओवर के खंभों में लगी बियरिंग को लेकर आशंका जता रहे हैं कि जब नव निर्मित पुलों का अभी से यह हाल है तो वे भविष्य में कितना टिकाऊ होंगे। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डीबीएल संजीव सिंह ने बताया कि पुल अभी निर्माणाधीन है। इस तरह की समस्या आती रहती है। हैंडओवर से पहले सारी खामियां दूर कर ली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed