{"_id":"5723aff04f1c1b5e0ca91a4f","slug":"now-be-able-to-sell-their-produce-at-good-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अच्छी कीमत पर बेच सकेंगे अपनी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अच्छी कीमत पर बेच सकेंगे अपनी फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिले के सब्जी और आम उत्पादन करने वाले किसान अपनी पैदावार को जिले, गैर जनपद और प्रदेश के बाहर भी बेच सकेंगे। इसके लिए किसानों को वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन विवरण दर्ज करना होगा। जिसके बाद गैर जिले और प्रदेश के व्यापारी किसानों की फसलों को उचित दाम पर खरीदेंगे। इससे जिले के किसान आर्थिक रूप से सबल और समर्थवान बन सकेंगे।
प्रदेश सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। साथ ही किसानों को उनकी उपज की अच्छी कीमत मिले, इसके लिए भी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। किसानों को उनकी फसल की अच्छी कीमत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किसानों को गैर जनपद और प्रदेशों में सब्जी व आम आदि बेचने की सुविधा प्रदान किया है।
इसके लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक एसपी जोशी द्वारा मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र देव दूबे ने बताया कि किसानों द्वारा इसके लिए सबसे पहले एग्रीक्लचर एंड फूड प्रोसेसिंग एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथारिटी (एपीडा) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
एपीडा के हार्टीनेट सिस्टम पर मैंगोनेट अथवा बैजीनेट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पंजीकृत किसानों से गैर जनपदों और प्रदेशों के किसानों द्वारा संपर्क करके सब्जी और आम की फसल को खरीदेंगे। इससे किसानों को उचित मूल्य मिल सकेगा।