फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now Aadhar card of children will be made sitting at home

अब घर बैठे ही बनेगा बच्चों का आधार कार्ड

Fri, 22 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now Aadhar card of children will be made sitting at home
अब छोटे बच्चों का घर बैठे ही आधार कार्ड बन सकेगा। इसके लिए डाक विभाग की तरफ से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से चाइल्ड इनरोलमेंट लाइट क्लाइंट सेवा शुरू की गई है। इसके तहत घर बैठे डाकिया के माध्यम से पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया जा रहा है। लोग अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

मोबाइल एप के माध्यम से पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र एवं माता-पिता के आधार कार्ड की सहायता से बनाया जा सकता है। इस सुविधा को सुदूर क्षेत्रों में पहुंचाया गया है। इसके तहत डाक विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग के सहयोग से अब तक मई एवं जून माह में 86 जगह शिविर का आयोजन कर चुका है तथा 4303 बच्चों का आधार कार्ड भी बनाया जा चुका है। यह प्रक्रिया अब भी जारी है। इसके लिए पंजीकरण के बाद डाकिया इनरोलमेंट आईडी जारी करेगा। इसके माध्यम से आधार कार्ड बन जाने पर यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर बच्चे का आधार कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकेगा। इस सेवा के तहत अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट भी किया जा सकता है। इसके लिए घर बैठे ही पोस्ट इंफो एप में सेवा निवेदन के माध्यम से केवल 50 रुपये का निर्धारित शुल्क देकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराया जा सकता है। डाक अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सेवाएं जारी हैं। इनका लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed