फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notices sent to 12 cyber fraudsters, three flee to Dubai

Mirzapur News: 12 साइबर ठगों को भेजा नोटिस, तीन भाग गए दुबई

Fri, 10 Oct 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Notices sent to 12 cyber fraudsters, three flee to Dubai
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने साइबर अपराध से अर्जित पैसे को दूसरे के खाते में जमा कराने वाले गिरोह के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू की है। इस मामले में संलिप्त तीन आरोपी दुबई भाग गए हैं। पुलिस उनका पासपोर्ट निरस्त कराने में जुटी है। पांच अक्तूबर को दिलीप विश्वकर्मा ने तहरीर देकर बताया कि वह मोटर बाइंडिंग का काम करता है। दुकान के पास ही रजनीश मिश्रा निवासी भुईली पांडेय थाना पड़री की बीज की दुकान है। विकास यादव निवासी दूबेपुर थाना पड़री रजनीश मिश्रा की गाड़ी चलाता है। दो महीने पहले ये दोनों लोग उसे विश्वास में लेकर साजिश के तहत उसका एक बैंक खाता कोटक महेंद्रा बैंक की तरकापुर शाखा में खोलवाया था। उस बैंक खाते में आठ लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रजनीश मिश्रा, विकास यादव, शिवम सिंह, संदीप सिंह, निखिल सिंह, अरमान सिंह, सोनू और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि नामजद सात समेत 12 लोगों को नोटिस भेजा गया है। इसमें शुभम सिंह, अरमान सिंह और निखिल दुबई भाग गए हैं। उनका पासपोर्ट निरस्त कराकर दुबई से वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


अपना दल एस के नेता दुर्गेश पटेल ने दर्ज कराया मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। देहात कोतवाली में साइबर अपराध का एक मुकदमा दर्ज करने के बद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच सोशल मीडिया पर साइबर अपराधियों की एक सूची वायरल होने लगी। इसमें नेताओं का नाम था। मामले में अपना दल (एस) के नेता दुर्गेश पटेल ने नाम होने पर तहरीर देकर फर्जी तरीके से सूची में नाम डालकर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही साइबर ठगी का पैसा दूसरे के खाते में मंगाने के मामले में सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने खाता खोलवाकर पैसा मंगाने और ठगी करने वाले 30 और लोगों की पहचान की। नाम सामने आने के बाद पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी थी। इस बीच बुधवार की देर रात 30 लोगों के नाम की सूची सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। इसमें अपना दल (एस) के नेता दुर्गेश पटेल, हर्षित पटेल के भी नाम थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि जो सूची वायरल हुई है। उसमें कुछ नाम साइबर फ्रॉड करने और खाता खोलवाकर पैसा मांगने के मामले में आरोपी है। दुर्गेश पटेल ने फर्जी सूची वायरल करने की तहरीर दी है। इस पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed