फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to two revenue inspectors for negligence in resolving complaints

Mirzapur News: शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर दो राजस्व निरीक्षकों को नोटिस

Sun, 07 Jul 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Notice to two revenue inspectors for negligence in resolving complaints
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं करने पर जिलाधिकारी ने दो राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। उधर, शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान सदर तहसील में मौजूद मंडलायुक्त से लोहंदी भुइली के वृद्ध राधेश्याम ने मोतिया बिंद का ऑपरेशन कराने की फरियाद की। इस पर मंडलायुक्त ने सीएमओ को वृद्ध की जांच कर मोतिया बिंद के ऑपरेशन तथा चश्मा आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर सभी तहसीलों में कुल 676 मामले आए। इनमें से मौके पर 60 का निपटारा हो पाया।
विज्ञापन

सदर तहसील में मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी., जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ विशाल कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर मौजूद अधिकारियों के माध्यम से निपटारा कराया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजस्व और पुलिस की 15 टीमों का गठन कर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलवाकर समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की सुनवाई में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई और कोन के राजस्व निरीक्षक जोखूराम तथा पैड़ापुर के राजस्व निरीक्षक जयबहादुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को दोनों राजस्व निरीक्षकों द्वारा निस्तारित मामलों सत्यापन करने का भी निर्देश दिया। समाधान दिवस पर 73 मामले आए। इसमें से 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निपटारा कराया गया। मड़िहान तहसील में एडीएम भू राजस्व सत्य प्रकाश सिंह तथा एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 158 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर चार निपटारा किया गया। लालगंज में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान आए 280 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 34 का निपटारा किया गया। चुनार तहसील में एडीएम नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 165 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर पांच का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed