फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to three Panchayat assistants on negligence

Mirzapur News: लापरवाही पर तीन पंचायत सहायकों को नोटिस

Sun, 17 Sep 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Notice to three Panchayat assistants on negligence
मिर्जापुर। डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे में लगाई गई ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत सिटी ने तीन पंचायत सहायकों को शनिवार को बताओ नोटिस जारी किया है। पत्र प्राप्ति के एक दिन के अंदर संतोष जनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

एग्री स्टेक परियोजना अंतर्गत जिओ रेफरेंस आधारित फसल की फोटो के साथ डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे कार्यक्रम वित्तीय खरीफ वर्ष 2023 से संचालित किया जाना है। इस कार्य में संविदा के आधार पर रखे गए पंचायत सहायकों को शामिल किया गया है। सिटी विकासखंड से कुल 15 पंचायत सहायकों की डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे के लिए ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन कार्य में लापरवाही की जा रही है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार सिंह ने पंचायत सहायक विजयपुरा अमन कुमार प्रजापति, जिगनौड़ी पंचायत सहायक आनंद राज बिंद व सिरसी बघेल के पंचायत सहायक बिंद्रा प्रसाद को नोटिस जारी किया है। एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि पत्र प्राप्ति के एक दिन के अंदर संतोष जनक स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित के खिलाफ न सिर्फ कठोर कार्रवाई की जाएगी बल्कि उनके सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed