मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गेहूं खरीद में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सोमवार को सहायक निबंधक सहकारिता समेत सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। नोटिस में जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के माध्यम से 11 मई तक जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इस बार जिले में 72000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि गेहं खरीद बहुत कम की गई है। इससे लक्ष्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। दो महीने की खरीद के बाद भी अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। गेहूं खरीद में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिलाधिकारी ने सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह, कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव रविकांत ओझा, यूपीएसएस के जिला प्रबंधक विजय कुशवाहा, पीसीयू के जिला प्रबंधक बाल केशव पटेल, पीसीएफ के जिला प्रबंधक रामजी कुशवाहा, भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक विनोद सिंह तथा एनसीसीएफ के जिला प्रबंधक राजीव पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में उचित जवाब नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं