फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to four officers on less purchase and more dues

Mirzapur News: कम खरीद और अधिक बकाया होने पर चार अधिकारियों को नोटिस

Fri, 29 Dec 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Notice to four officers on less purchase and more dues
मिर्जापुर। धान की कम खरीद और अधिक बकाया होने पर जिला खरीद अधिकारी अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारियों एवं धान खरीद से जुड़े एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान लक्ष्य की तुलना में धान की कम खरीद होने पर भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (खरीद) तथा मंडी समिति के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इसी प्रकार उन्होंने किसानों का अधिक बकाया रहने पर उन्होंने यूपीएसएस के जिला प्रबंधक और पीसीयू के जिला प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। बैठक में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2023-24 के तहत बृहस्पतिवार तक 10040 किसानों से 63318.48 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। खरीद के 13822.42 लाख रुपये की तुलना में 11605.29 लाख का भुगतान किसानों को किया गया है। धान की ढुलाई के लिए कुल 148 जीपीएस युक्त ट्रकों का प्रयोग और इनकी ऑनलाइन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed