फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice given to ten medical practitioner

झोलाछाप के खिलाफ चला अभियान, 10 को दिया नोटिस

Fri, 13 Mar 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice given to ten medical practitioner
हलिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वीके तिवारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने हलिया बाजार, हथेड़ा, भटवारी गांव में झोलाछाप व अवैध रूप से संचालित क्लीनिक 10 संचालको को नोटिस दी गई। एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देते हुए जरुरी कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हलिया के कई गांवां में अवैध क्लीनिक संचालित होते है। इसकी शिकायत सीएमओ कार्यालय में की गई। इस पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीके तिवारी व पीएचसी प्रभारी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके तिवारी ने बताया कि झोलाछाप व अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की गई है। चेकिंग किए गए नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों द्वारा लाइसेंस व कागजात नहीं दिखाने पर नोटिस जारी किया गया। चेतावनी दिया कि एक सप्ताह में मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष लाइसेंस का कागजात दिखाया जाए। नोटिस का जवाब न देने पर अवैध नर्सिंग संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डा. अभिषेक जायसवाल ने बताया की हलिया, भटवारी, हथेड़ा में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में डा.चांद, डा. अंसारी, आर पी यादव, प्रांजली हास्पिटल समेत 10 को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed