फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Not paralyzed operation of overloaded boats

नहीं रुक रहा ओवरलोड नावों का संचालन

Fri, 18 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 18 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Not paralyzed operation of overloaded boats
चील्ह के दलापट्टी घाट पर हुुए नाव हादसे के बाद भी प्रशासन अभी तक नहीं चेता। डीएम के आदेश के बावजूद ओवरलोड नावों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। नाविक क्षमता से अधिक लोगों को नावों पर सवार करने के साथ ही वाहनों को भी लाद रहे हैं। जिससे हादसा होने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पूर्व चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव के पास छात्रों से भरी एक नाव ओवरलोड होने के कारण डूब गई थी। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी को बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने ओवरलोड नावों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश देते हुए ऐसा करने पर कार्रवाई के तहत नाव संचालन का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन


लेकिन नाविकों को इस निर्देश से कोई मतलब नहीं। वह अभी भी नावों पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठा कर गंगा पार करा  रहे हैं। बुधवार व गुरुवार को नगर के चील्हघाट, नेवढ़िया, कनौराघाट, चंदिका, सिंधोरा, छटहा, कछवां, चुनार, नरायपुर समेत अन्य स्थानों से संचालित करने वाले नाविक ओवरलोड नाव धड़ल्ले से चलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed