फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Not getting ration even after applying thumb

अंगूठा लगाने के बावजूद नहीं मिल रहा राशन

Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Not getting ration even after applying thumb
मिर्जापुर। विकास खंड छानबे की ग्राम पंचायत गोनौरा में राशन कार्ड धारकों का ई-पास मशीन पर दो से तीन बार अ़ंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जा रहा। बुधवार को कार्डधारकों के सब्र का बांध टूट गया। कार्ड धारकों ने हंगामा करते हुए दुकान पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के हंगामा व प्रदर्शन की क्षेत्रीय लोगों से मिली सूचना पर क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे। कार्ड धारकों का सामूहिक बयान लेने के बाद कोटेदार से हुई पूछताछ पर उसने 15 जनवरी को सभी को राशन दिए जाने की बात कही। इसपर आपूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर घर वापस कर दिया। कहा यदि निर्धारित समय पर कार्डधारकों को राशन नहीं दिया गया तो कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। विरोध प्रदर्शन में गीता देवी, रीता देवी, जय प्रकाश, रामजग, निर्मला, पार्वती, जगदीश, दीपक कुमार, सीता देवी, कोमल देवी के अलावा प्रधान प्रतिनिधि रामू सिंह, राजू सिंह, जनार्दन दुबे, सुबास सिंह, रामलाल, राजकुमार, अशोक कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed