{"_id":"650f36770a082fe5240ae886","slug":"not-a-single-case-resolved-at-six-police-stations-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-6010-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह थानों पर एक भी मामले का निपटारा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह थानों पर एक भी मामले का निपटारा नहीं
विज्ञापन
जिले के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 153 मामले आए। इसमें मौके पर मात्र 24 मामलों का ही निपटारा किया जा सका। छह थानों पर तो एक भी मामले का निपटारा नहीं किया जा सका। शहर कोतवाली में चार में एक, कटरा कोतवाली में 10 में एक, विंध्याचल थाने में 30 में आठ, चील्ह थाना में नौ में दो, कछवां थाना में सात में एक, पड़री थाना में चार में दो, लालगंज थाना में 13 में चार, हलिया थाना में सात में एक, संतनगर थाना में नौ में एक, जमालपुर थाना में दो में एक, मड़िहान थाना में दो में एक और राजगढ़ थाना में सात में एक मामले का निस्तारण किया गया। देहात कोतवाली में आए 13, जिगना में 12, ड्रमंडगंज में सात, चुनार में चार, अदलहाट में सात, अहरौरा में आए छह मामलों में एक भी निस्तारण नहीं हो सका। चुनार : कोतवाली में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सत्यप्रकाश सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। मड़िहान : थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी महिला ने दबंगो पर नसबन्दी में मिली जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सुकरी देवी ने बताया कि बंध्याकरण योजना में 1984 में नसबन्दी कराने की एवज में उसे जमीन मिली थी। न्याय की आशा में तीन महीने से तहसील थाना का चक्कर काट रही है। इसके अलावा लालगंज, राजगढ़, ड्रमंडगंज, जमालपुर, जिगना, हलिया, मड़िहान, अदलहाट थानों में भी समस्याएं सुनी गईं।
केस-वन
लालगंज के नेवढिया गांव की ग्राम प्रधान दसवंती देवी ने बताया कि चकमार्ग को पैमाईश कराने की मांग की जा रही है, लेकिन लेखपाल हीला हवाली करता रहा और मौके पर मापी नहीं की गई।
केस-दो
राजगढ़ के कुड़ी गांव निवासी लालजी ने बताया कि 10 बिस्वा पट्टे की जमीन मिली है। वह जब भी अपने जमीन पर जाते हैं, तो विपक्षी उनको मारने दौड़ा लेते है। उन्होंने कब्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
केस-तीन
जमालपुर के सरसा देवरिया के ग्राम प्रधान भरतलाल विश्वकर्मा ने सरसा गांव में रामप्यारे के मकान से तालाब तक बह रहे गंदा पानी की निकासी के लिए पाइप डालने के लिए सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई।